फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two bikes collide, vegetable vendor dies

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक में टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, vegetable vendor dies
धनघटा। थाना क्षेत्र के बकौली कला बाग के निकट राम जानकी मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 35 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक रोहित पुत्र राम जियावन बस्ती जिले के लालगंज थाना अंतर्गत ग्राम हरैया का निवासी था। वह सब्जी खरीदने वह बकौली मंडी आ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र राम जियावन बुधवार की सुबह सब्जी की खरीददारी करने बकौली मंडी जा रहा था। अभी वह बैड़ारी गांव के निकट पहुंचा था तभी धनघटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो ने बाइक चालक रोहित को सीएचसी हैंसर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोहित की मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी हैंसर पहुंच गए। मृतक घर का कमाऊ सदस्य था। परिवार में पत्नी प्रतिमा मौर्य के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed