फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two arrested doing Reiki

Sant Kabir Nagar News: रेकी करते चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two arrested doing Reiki
सोने की चार अंगूठी और 7,500 रुपये नकदी बरामद, पूछताछ में सरौली समेत चार जगह हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने टेमा रहमत चौराहे के पास से मंगलार को चोरी की वारदात करने के लिए रेकी करने के दौरान दो चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी में पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की सोने की चार अदद अंगूठी, 7,500 रुपये बरामद किया। पूछताछ में पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का पर्दाफाश किया।

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि सूचना के आधार पर टेमा रहमत चौराहे के पास दो चोर पकड़े गए। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान विकास उर्फ लाला निवासी मल्लाही टोला थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ, निशचंद उर्फ ईशचंद उर्फ शिवरतन उर्फ पंडित निवासी इब्राहिमपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। पकड़े गए चोरों के पास से चार अदद अंगूठी और 7,500 रुपये बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ के लिए आस-पास के जनपदों में विभिन्न स्थानों पर स्थित सनसान जगह वाली दुकानों व अन्य जगहों की रेकी करते थे। उसके बाद चोरी करते हैं। पूछताछ में बताया कि 26/27 दिसंबर 2022 की रात में बूधा खुर्द के पास अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किए थे, लेकिन पड़ोसी के जग जाने के बाद भाग गए थे। 24/25 जनवरी की रात में जनता मार्ग बजरंग नगर व गोरखल गैस गोदाम के सामने गली स्थित मकानों में ताला तोड़कर चोरी किए थे। 05/06 फरवरी की रात में सरौली स्थित विवेकानंद अस्पताल वाली गली में बंद पड़े मकान के पीछे से चढ़कर चोरी किए थे। बरामद सभी चारों अंगुठियां सरौली स्थित मकान से चोरी की है। बरामद पैसा अन्य स्थानों से चोरी करने के बाद हिस्सेदारी में मिले हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed