फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accused who snatched a student arrested

Sant Kabir Nagar News: छात्र से छिनैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused who snatched a student arrested
- अशरफाबाद मोड़ के सूती मिल के पीछे से दबोचा
विज्ञापन

- 22 अगस्त की रात को मगहर पड़रिया पुल के पास हुई थी वारदात
- घटना में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गीडा के रहने वाले छात्र से 22 अगस्त को हुई छिनैती के मामले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली खलीलाबाद परिसर में रविवार को सीओ सिटी अजीत चौहान इसका खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीनी हुई मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया।
राहुल निषाद पुत्र जालन्धर निषाद निवासी ग्राम जुड़ियान थाना गीडा ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि 22 अगस्त को वह बाइक से साथी के साथ मामा के घर छितौना मगहर जा रहा था। ग्राम पड़रिया नहर पुल के पास तीन अज्ञात बाइक सवारों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन, चेन व चांदी की राखी छीन ली थी। इस मामले में केस पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार रविवार को सुबह 11.15 बजे के आसपास अशरफाबाद मोड़ सूती मिल के पीछे से दो आरोपी को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उनकी पहचान सुरजीत यादव उर्फ डमरु यादव पुत्र रामकिशुन यादव व गोलू यादव उर्फ रणबीर सिंह यादव पुत्र रामजीत यादव निवासीगण अशरफाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में यह आया सामने
सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 22 अगस्त को रात 08.30 बजे दोनों व रितेश यादव पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र यादव निवासी अशरफाबाद एक साथ मिलकर पडरिया नहर पुल के पास छितौना मोड पर दो से सुर्ती मांगने के लिए रोका। जिस पर राहुल ने सुर्ती देने से इन्कार कर दिया। जिस पर मोटरसाइकिल सवार से उन लोगों की झड़प हो गई। तीनों लोगों ने मोटरसाइकिल चालक को मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed