फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accused of robbery from cloth merchant arrested

Sant Kabir Nagar News: कपड़ा व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery from cloth merchant arrested
- एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइस में घटना खुलासा किया
विज्ञापन

- लूट का कपड़ा, मोबाइल फोन व बाइक भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को सिद्धार्थनगर जनपद के कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने लूट का कपड़ा, मोबाइल फोन व बाइक भी बरामदकर लिया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा किया।

एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि सात अप्रैल को शकील अहमद निवासी गांव भिटिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ने सूचना दिया कि छह अप्रैल को वह बरदहिया बाजार में दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी के लिए आए हुए थे। खरीदारी के बाद सामान को अपने बाइक पर बांधकर बेलौहा बाजार के लिए जा रहे थे। रास्ते में बालूशासन पुल से आगे रात लगभग 11:30 बजे के आसपास गाड़ी के आगे एक सफेद रंग की कार रोक दी गई। जिसके बाद सड़क के किनारे झाडियों से निकलकर दो से तीन लोग मारपीटकर सामान, बाइक एवं मोबाइल छीन लिया। सूचना के बाद लूट का मुकदमा दर्जकर व्यापारी के साथ हुए लूट की घटना का अनावरण के लिए कोतवाल आरके सिंह, प्रभारी स्वाट विनोद कुमार यादव व साइबर संयुक्त टीम को लगाया गया था। टीम ने कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालू शासन गांव के पास से आरोपी अजीत वर्मा निवासी उसका राजा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सिद्धार्थनगर जनपद के एक और महराजगंज जनपद के दो आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। आरोपी के पास से लूट का सारा सामान बरामद कर मामले में लूट की धारा को हटाकर डकैती के धारा की बढोत्तरी कराकर आरोपियों के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed