फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accused arrested for stealing diesel from a truck; 20 liters of diesel recovered.

Sant Kabir Nagar News: ट्रक से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर डीजल बरामद

Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing diesel from a truck; 20 liters of diesel recovered.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के गैलन में 20 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक पाइप बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्बासा निवासी श्रवण सोनी 25 अगस्त को कुशीनगर से ट्रक में सीमेंट लादकर आ रहे थे। रात होने पर उन्होंने ट्रक भुजैनी चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसमें सो गए। 26 अगस्त की रात चोरों ने ट्रक से डीजल निकाल लिया। चालक की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस टीम ने जिगना चौराहे के पास से देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पासी टोला वार्ड एक निवासी राहुल पासवान और गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुदही निवासी बबलू उर्फ रामजतन को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक प्लास्टिक के गैलन में 20 लीटर डीजल और एक बोरी में रखा प्लास्टिक पाइप बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को समस्त विधिक प्रक्रिया पूरी करके न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed