{"_id":"64345021afa71904b30a5c8f","slug":"twenty-bighas-of-wheat-crop-burnt-in-karmakhan-village-khalilabad-news-c-7-1-120468-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करमाखान गांव में बीस बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करमाखान गांव में बीस बीघा गेहूं की फसल जली
Mon, 10 Apr 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव के उत्तरी सिवान में गेहूं की फसल के डंठल जलाए जाने से निकली लपटें करमाखान गांव तक पहुंच गईं। आग से करमाखान गांव में करीब बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
करही गांव के सिवान में किसी ने गेहूं के डंठलों में आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण अचानक आग काफी दूर तक फैलते हुए करमाखान गांव के सिवान तक पहुंच गई। इस दौरान गांव निवासी सोहराब, नवाब तथा वहाब की लगभग 12 बीघा, डॉ. समीउल्लाह की पांच बीघा, इरशाद हाफिज तथा रियाज की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई है। सूचना के बाद ग्रामीण पहुंचे और आग पर पूरी तरह से काबू पाया। उसके बाद फायर बिग्रेड का वाहन पहुंचा।