{"_id":"65944e2001ad9ccfbd00ddee","slug":"truck-drivers-jam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-7697-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंदोलनकारियों ने जगह-जगह लगाया जाम, यात्री झेलते रहे दुर्दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंदोलनकारियों ने जगह-जगह लगाया जाम, यात्री झेलते रहे दुर्दशा
Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
नये कानून का विरोध में मेंहदावल बाइपास पर प्रदर्शन करते वाहन चालक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
दूसरे दिन भी नहीं चलीं बसें और अन्य वाहन, लोकल यात्री भी रहे परेशान
शहर में जगह-जगह लगाया जाम, ई-रिक्शा भी नहीं चलने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नए व्हीकल एक्ट के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इक्का-दुक्का वाहन सड़कों पर निकले तो आंदोलनकारियों ने जगह-जगह मार्ग जाम कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसके कारण यात्रियों को दिनभर दुर्दशा झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्री घंटों वाहनों का इंतजार करने के बाद घर लौटने के लिए मजबूर हुए। इसके साथ ही शहर में ई-रिक्शा भी नहीं चलने पाया।
मंगलवार को सुबह से ही सड़कों पर बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दस बजे के बाद कुछ वाहन सड़क पर दिखाई दिए, लेकिन इस बीच आंदोलनकारियों ने खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर जिला अस्पताल के सामने सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
इसी बीच मेंहदावल बाईपास चौराहे पर भी आंदोलनकारी पहंच गए और यहां भी सड़क जाम कर दी। दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघा के पास भी आंदोलनकारियों ने जाम लगाया। इसके कारण जो वाहन सड़क पर निकले थे, वे भी घंटों फंसे रहे। स्थिति यह रही कि दो पहिया वाले भी निकलने के लिए जगह की तलाश करते रहे। कई ने तो मार्ग बदलकर किसी तरह सफर किया।
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेंहदावल बाईपास पर बस का इंतजार करते मिले दिनेश कुमार, राघवेंद्र कुमार, राजीव पांडेय आदि ने कहा कि कई घंटे हो गए। बस और अन्य वाहन नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रा स्थगित कर घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ लोकल यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। शहर में ई-रिक्शा को भी आंदोलनकारियों ने बंद करा दिया। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को भी उतार दिया गया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। ऐसे में लोकल यात्रियों को सामान सहित पैदल आना-जाना पड़ा।
कुछ यात्री वाहन न मिलने के बाद रेलवे स्टेशन का रुख किया और ट्रेन से सफर करने का प्रयास किया। लेकिन यहां ट्रेनों में काफी भीड़ होने के कारण सफर नहीं कर सके।
नवीन मंडी में रहा सन्नाटा
हड़ताल के चलते नवीन मंडी में ट्रक कम ही आए। चार ट्रक आए थे। इसमें से दो ट्रकों पर आलू-प्याज और दो ट्रकों पर फल आया था। इसके बाद ट्रक नवीन मंडी में ही खड़े हो गए। व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रतिदिन करीब आठ से 10 ट्रक नवीन मंडी में आते हैं। लेकिन हड़ताल के चलते सिर्फ चार ट्रक ही आए हैं। अगर यह हड़ताल कई दिन चली तो परेशानी बढ़ जाएगी।
पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़
ट्रकों की हड़ताल की सूचना और पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर लोग अपने वाहनों में तेल भराने के लिए पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा दिए। हर पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग गई। बड़गों स्थित पेट्रोल पंप पर देर शाम तक पेट्रोल समाप्त हो गया। पंप संचालकों का कहना था कि हड़ताल की वजह से टैंकर नहीं आए हैं। जितना पेट्रोल व डीजल है उसकी बिक्री की जा रही है।