फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck drivers are not going through the changed route, waiting for the way to open

बदले मार्ग से नहीं जा रहे ट्रक चालक, रास्ता खुलने का इंतजार

Mon, 25 Jul 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers are not going through the changed route, waiting for the way to open
मगहर दुर्गा मंदिर के पास हाईवे पर ट्रकों का लगा जाम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बदले मार्ग से नहीं जा रहे ट्रक चालक, रास्ता खुलने का इंतजार
विज्ञापन

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के किनारे के ढाबों और अन्य जगहों पर लगी ट्रकों की लंबी कतार
आज शाम चार बजे के बाद खुल सकता है रास्ता, हाईवे से जा सकेंगे वाहन
वैकल्पिक मार्ग संकरा व खराब होने की वजह से नहीं जा रहे वाहन चालक
दूरी अधिक होने के कारण खर्च बढ़ने व वाहन खराब होने का सता रहा डर
संतकबीरनगर। बस्ती में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदला गया रास्ता मंगलवार शाम चार बजे से खुल सकता है। अधिकतर ट्रक चालक रास्ते के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वे बदले मार्ग से वाहन लेकर नहीं जा रहे हैं। हाईवे के किनारे ढाबों और अन्य जगहों पर ट्रकों को खड़ा कर दिया है। इस कारण हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। इसी तरह अन्य लोग भी बदले रास्ते से जाने के बजाय यात्रा रद्द कर दे रहे हैं।
बस्ती में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गोरखपुर की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को मगहर के पास दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा, नंदौर और बांसी होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग के कम चौड़ा और खराब होने की वजह से अधिकतर ट्रक चालक अपने वाहन लेकर नहीं जा रहे हैं। इस रास्ते से जाने पर उन्हें वाहन खराब होने और खर्च बढ़ जाने का डर सता रहा है। दूरी बढ़ जाने और रास्ता खराब होने की वजह से समय भी अधिक लगेगा। तेल भी अधिक खर्च होगा। ऐसे में ट्रक चालकों ने वाहनों को हाईवे के किनारे ढाबों और अन्य जगहों पर खड़ा कर दिया है। मगहर से लेकर गोरखपुर मार्ग पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। यही स्थिति बस्ती सीमा के पास टेमा चौराहे के पास भी है।
विज्ञापन

ढाबों से काफी दूर खड़े ट्रक चालकों को खाने-पीने के लिए परेशानी हो रही है। ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह ने कहा कि रूट बदलकर जाने में खर्चा अधिक है। ऐसे में इंतजार करना ठीक है। ट्रक चालकों का कहना है कि जब हाईवे खुल जाएगा, तो उसी रास्ते से लखनऊ या आगे जाएंगे। वैकल्पिक रास्ते से जाना खतरे से खाली नहीं है। यह खर्चीला भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोनम कुमार ने सोमवार को रूट डायवर्जन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रक चालकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनका कहना है कि 100 से अधिक ट्रक हाईवे के किनारे खड़े हैं। वे वैकल्पिक मार्ग से नहीं जाना चाहते हैं। इस कारण हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हाईवे मंगलवार शाम चार बजे के बाद खुल सकता है।

---
रूट डायवर्जन की व्यवस्था 26 जुलाई को शाम चार बजे तक के लिए है। यदि बस्ती में स्थिति सामान्य रही तो मार्ग को चार बजे के बाद खोल दिया जाएगा। इससे आवागमन की दिक्कत दूर हो जाएगी।
- बृजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed