फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck collides with tempo, one dead, six injured

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Tue, 21 Apr 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tempo, one dead, six injured
हादसे में घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के दुल्हापार चौराहे के पास एक दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के दुल्हापार चौराहे पर धनघटा की ओर से आ रही एक टेंपो अनियंत्रित हो गयाए जिससे पश्चिम दिशा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो में करीब नौ लोग सवार थे, जिनमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर अगल-बगल के लोग पहुंचे और पौली चौकी पुलिस भी घटना की जानकारी होने पर पहुंच गई। मृतका की पहचान कमरूनिशा (40 वर्ष) पत्नी मोहम्मद रईस के रूप में हुई। वह बगल के गांव परसहर की निवासी थी। घायलों में टेंपो चालक राजन को भी चोट लगी है।
विज्ञापन

बस्ती के महसो निवासिनी सुशीला देवी, संतकबीरनगर के विश्वनाथपुर निवासी रागनी उनकी 12 वर्ष की बेटी सृष्टि और दो बेटियां घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। इस संबंध में चौकी प्रभारी नंदू गौतम ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। टेंपो और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed