{"_id":"68bdcf1e524f13c47e04c5c4","slug":"truck-caught-fire-due-to-brake-jam-firefighters-controlled-it-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138081-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्रेक जाम होने से ट्रक में लगी आग, फायर कर्मियों ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्रेक जाम होने से ट्रक में लगी आग, फायर कर्मियों ने किया काबू
Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाईवे के बंगला ताल के पास ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी-स्रोत ग्रामीण
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार को बंगला ताल के पास बंगलाताल के पास एक ट्रक के पिछले पहिए में आग लग गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद पुलिस और यातायात प्रभारी परमहंस की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दिन में अचानक ट्रक में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आग की सूचना के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अशोक कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग को काबू में करने में जुट गए। फायर सर्विस ने फायर टेंडर की मदद से पानी डालकर आग बुझाया।
ट्रक चालक दिनेश यादव ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के इंदौर से सिलीगुड़ी तक प्याज लेकर जा रहा था। ब्रेक जाम होने से टायर फट गया और आग लग गई। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना के बाद टीएसआई परमहंस भी अपनी टीम के साथ पहुंचकर जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। पुलिस के काफी प्रयास के बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ।