फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck and trailer collide with tanker, four injured, one serious

Sant Kabir Nagar News: टैंकर में ट्रक व ट्रेलर ने मारी टक्कर, चार घायल, एक गंभीर

Thu, 22 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Truck and trailer collide with tanker, four injured, one serious
कांटे। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित कांटे चौकी क्षेत्र के जिगिना के पास बुधवार की भोर में ट्रैंकर, ट्रक और ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में टकराए वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटे चौकी पुलिस ने चार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

स्थानीय व पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय जिगिना के पास एक ट्रेलर हाईवे के किनारे खड़ा था। बस्ती से गोरखपुर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद पीछे से आ रहा टैंकर साइड लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हादसे के बाद दूसरे लेन में चला गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखचे उड़ गए और ट्रेलर एवं ट्रैंकर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर कांटे चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां पर एक घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। टैंकर पर सवार घायलों की पहचान बासदेव पुत्र श्रीराम निवासी ककरहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद व पप्पू यादव निवासी तरैनी थाना महुली, ट्रक पर सवार हरिवंश यादव निवासी बुढवल थाना दोहरीघाट व सुखराम यादव निवासी कोपागंज जनपद मऊ के रूप में हुआ। ट्रेलर का ड्राइवर अथवा अन्य कोई मौके पर मौजूद नहीं था। दुर्घटना के बाद तत्काल क्रेन को मौके पर बुलाकर रास्ते से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन को बहाल करा दिया गया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। यदि कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो मुकदमा दर्जकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed