{"_id":"6348505bdca31a619e076989","slug":"trouble-due-to-waterlogging-in-block-headquarters-santha-complex-khalilabad-news-gkp4539302129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालय सांथा परिसर में जलभराव से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालय सांथा परिसर में जलभराव से मुसीबत
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय सांथा परिसर में भरा है पानी।
- फोटो : KHALILABAD
ब्लॉक मुख्यालय सांथा परिसर में जलभराव से मुसीबत
-अभिलेखों को सुरक्षित स्थानों पर रखवाया गया
-कर्मचारियों को जल जनित बीमारियों का सता रहा डर
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक परिसर में एक सप्ताह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण अभिलेेेखों को सुरक्षित स्थान पर रखवाना पड़ा है। साथ ही कर्मचारियों को जहां जल जनित बीमारियों का डर सता रहा है, वहीं आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सांथा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में पिछले सप्ताह से ही बरसात का पानी भरा हुआ है। हालांकि ब्लॉक मुख्यालय के बाहर नाली निर्माण करवाया गया है पर नाली का निर्माण इस तरह है कि ब्लॉक परिसर में भरे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नाली निर्माण के दौरान इस बात का ख्याल नहीं किया गया कि ब्लॉक परिसर का पानी भारी बारिश होने के बाद भी आसानी से निकल सके। क्षेत्रीय निवासी राकेश, सुरेश, दीपक मिश्रा, पंकज कुमार, राजेश कुमार आदि ने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ब्लॉक परिसर में पानी भरा रहने से परिसर में बने कार्यालय एवं आवास में सीलन आ गई है। जिसके तमाम जरूरी अभिलेखों को सुरक्षित स्थान पर रखवाना पड़ा है। कई दिनों से जलभराव होने के कारण ब्लॉक परिसर में दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है और जल जनित बीमारी का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख अरविंद्र जायसवाल ने बताया कि जल निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।