फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trouble due to non-running of Transport Corporation's bus

Sant Kabir Nagar News: परिवहन निगम की बस न चलने से परेशानी

Thu, 04 May 2023 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to non-running of Transport Corporation's bus
सेमरियावां। ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दानोकुइयां से जिला मुख्यालय व गोरखपुर तक संचालित परिवहन निगम की बस दो माह से चलना बंद हो गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद के उत्तर पश्चिम सीमा पर स्थित दानोकुइयां से परिवहन निगम की बस सुबह 7:30 बजे पैड़ी, सेमरियावां, टेमारहमत होते हुए जिला मुख्यालय व गोरखपुर के लिए जाती थी। दो माह से बस का संचालन बंद है। करही, पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत चौराहे पर यात्री बस का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अफसरूददीन, मोहम्मद सलमान, डॉ. बी. आलम, संतोष प्रजापति ने कहा कि मुख्यालय यहां से 35-40 किमी दूर है। सबसे ज्यादा परेशानी साधारण लोगों को होती है। जिनके पास अपना साधन नहीं है। वह लोग घंटों बस का इंतजार करते हैं। लोगों ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए पहले बस्ती जिला जाना पड़ता है। फिर वहां से बस से जिला मुख्यालय पहुंचते हैं, जिससे समय व पैसा अधिक बर्बाद होता है। निजी वाहन चालक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। लोगों ने परिवहन निगम की बस चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed