फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tricolor hoisted in every house, people saluted

हर घर फहरा तिरंगा, लोगों ने दी सलामी

Tue, 16 Aug 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted in every house, people saluted
कलेक्ट्रेट में झंडारोहण करतीं डीएम। - फोटो : KHALILABAD
हर घर फहरा तिरंगा, लोगों ने दी सलामी
विज्ञापन

- स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जगह-जगह निकली प्रभातफेरी
- गोष्ठी कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, पौधरोपण भी हुआ
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। हर भवन पर तिरंगा फहराया गया। सुबह सात बजे से बैंडबाजे और बिगुल के साथ जगह-जगह सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को नमन किया। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की धूम सुबह सात बजे ही रही। खलीलाबाद शहर में जगह-जगह प्रभातफेरी निकाली गई। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। खलीलाबाद के बरईटोला में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने पौधरोपण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा जैसे गौरवशाली, देश भक्ति तथा विभिन्न वर्गों के लोगों में एकजुट रहने की भावना पैदा करने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से देशवासियों में देश एवं संस्कृति के प्रति प्रेम के संचार प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। इस अभियान से लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत हो रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी सोनम कुमार, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, एडीएम मनोज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट पर डीएम दिव्या मित्तल ने झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इसी तरह से एसपी कार्यालय पर एसपी सोनम कुमार, जिला न्यायालय में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल, विकास भवन में सीडीओ अतुल मिश्र, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस मनमोहन शर्मा, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह, बीएसए कार्यालय पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बलिराम यादव ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44 वीं बटालियन एनसीसी के महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रभातफेरी में जीजीआईसी व परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं और शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाई।

जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर ब्रजेश कुमार तिवारी, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य निशा यादव, माधव प्रसाद राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर डीपी शाही, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल व जीपीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, एचआर सरस्वती विद्या मंदिर उमावि खलीलाबाद में डॉ केसी पांडेय व प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय, एसएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष यादव, उदया पब्लिक स्कूल में संरक्षक उदयराज तिवारी, जिला जेल में जेलर जीआर वर्मा आदि ने झंडारोहण किया। इसके अलावा जनपद के अन्य प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों एवं लोगों ने घरों पर झंडारोहण किया। इसके साथ ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed