{"_id":"693ef75a870913666b090196","slug":"tributes-were-paid-to-the-deceased-technical-assistants-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142775-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिवंगत तकनीकी सहायकों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिवंगत तकनीकी सहायकों को दी गई श्रद्धांजलि
Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी सहायकों को खलीलाबाद ब्लाॅक पर दी गई श्रद्धांजलि-संवाद
मगहर। नरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन की ओर से दिवंगत तकनीकी सहायकों को श्रद्धांजलि दी गई। जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र कुमार मिश्र एवं तकनीकी सहायक इंजीनियर अजय कुमार राय के आकस्मिक निधन पर रविवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में शोकसभा आयोजित की गई।
जिला महामंत्री इंजीनियर बलवंत कुमार यादव की पहल पर हुई शोकसभा में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियर सत्येंद्र कुमार मिश्र एवं इंजीनियर अजय कुमार राय का नरेगा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। शोक सभा के दौरान एसोसिएशन द्वारा विकास विभाग से मृतक कर्मियों के परिजनों को विभागीय नियमानुसार सभी प्रकार के देय लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की गई।
शोक जताने वालों में इंजीनियर राकेश चौधरी, इंजीनियर जितेंद्र गुप्त, इंजीनियर अहमद आलम, इंजीनियर जगदीश गुप्त, इंजीनियर ओपी सिंह, इंजीनियर रामलखन, इंजीनियर केडी खान आदि शामिल रहे।