फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tree fell on wire, darkness in 50 villages for 20 hours

Sant Kabir Nagar News: तार पर गिरा पेड़, 20 घंटे से 50 गांवों में अंधेरा

Sat, 28 Sep 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on wire, darkness in 50 villages for 20 hours
- बखिरा क्षेत्र के कानापार गांव में बृहस्पतिवार की रात का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कानापार गांव में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार पर सागौन का पेड़ गिरने से करीब पचास गांव 20 घंटे से अंधेरे में हैं। पूरी रात से लेकर शुक्रवार की शाम को पांच बजे तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। हालांकि बिजली कर्मी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे है।
बृहस्पतिवार की देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कानापार गांव के निकट एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया, तभी से बिजली कट गई है। छपिया, जसवल भरवलिया, संतोषपुर, झुंगिया, कानापार समेत कुल करीब पचास गांवों में बीस घंटे से अंधेरा है। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गायब होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रामकुमार, दयाराम, शिवशंकर, रामनिधि, दीनबन्धु ने बताया बीस घंटे से बिजली नहीं है। इससे उनकी दिनचर्या बिगड़ गई। लाइन न होने से टंकी में पानी नहीं भरा गया। इससे पानी की दिक्कत हो रही है। कर्मचारियों से लाइन ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन बारिश होने का हवाला देकर आनाकानी करते रहे। शुक्रवार को भी दिनभर बिजली बहाल नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारी भी लापरवाह हैं। इस संबंध में अवर अभियंता बेचन प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी लाइन बनाने का काम कर रहे है। फाल्ट ठीक होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed