{"_id":"68b5da271e577ec13e073724","slug":"tree-fell-in-the-block-premises-house-damaged-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137777-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में गिरा पेड़, आवास क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में गिरा पेड़, आवास क्षतिग्रस्त
Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक परिसर में गिरा पेड़-स्रोत ब्लाॅक कर्मी
सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर में सोमवार की सुबह करीब छह बजे हल्की बारिश से एक यूकेलिप्टस का पेड़ पंचायत सचिवों के आवास पर जा गिरा, जिससे छज्जा गिर गया। गनीमत रहा कि ब्लॉक परिसर में उस समय कोई नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सचिव आवास का छत एवं छज्जा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
ब्लॉक प्रमुख मजहरूननिशा ने मौके पर पहुंच कर खंड विकास अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, एवं जिले के उच्च अधिकारियों से अवगत कराया। भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटे उसके लिए अन्य गिर सकने वाले, सूखे व झुके हुए पेड़ों को नीलामी कराकर ब्लॉक परिसर से हटाने तथा विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। इधर सचिवों के आवास बंद रहने से फरियादी इधर-उधर भटकते रहे। ब्लाॅक प्रशासन ने पेड़ का मलबा हटवाने में जुट गया।
बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ब्लाॅक में मौजूद पेड़ों की नीलामी के लिए वन विभाग को मूल्यांकन के लिए भेजा गया है।