{"_id":"63ea765dd8f24e4ccc060be1","slug":"treatment-of-accused-khalilabad-news-c-7-1-52830-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बंदियों का हो समुचित उपचार : एडीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बंदियों का हो समुचित उपचार : एडीजे
Mon, 13 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में निरुद्ध सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बातचीत की। बीमार बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी हाल चाल लिया और अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं को देखा।
एडीजे ने जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने के लिए कहा। उन्होंने अन्य बंदियों के बैरक, पाकशाला तथा जेल के चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में भर्ती कुछ बुजुर्ग बंदियों ने सायटिका, गठिया आदि से संबंधित बीमारी बताई। फार्मासिस्ट को आवश्यक उपचार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहाकि बीमार बंदियों का समुचित उपचार किया जाए। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय कारागार अधीक्षक जीआर वर्मा, जिला उप कारागार कमल नयन सिंह, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, जेल वार्डर सिद्धार्थ, देवेश, विद्याधर, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।