{"_id":"69adc25871d8b8f8c30ecff2","slug":"traveling-amidst-jostling-due-to-non-availability-of-confirmed-tickets-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147125-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कंफर्म टिकट न मिलने से धक्कामुक्की के बीच हो रही यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कंफर्म टिकट न मिलने से धक्कामुक्की के बीच हो रही यात्रा
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
संतकबीरनगर। होली के बाद ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। अलग-अलग शहरों से घर आए लोगों की छुट्टी खत्म हो गई है। अब लोग वापसी कर रहे हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में विवश होकर लोगाें को धक्कामुक्की के बीच जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है। रविवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। यात्री किसी तरह जनरल कोच में सवार होकर गंतव्य को रवाना हुए।
रोडवेज की होली के मद्देनजर शुरू की गईं अतिरिक्त बस सेवाएं अभी जारी हैं। यह सेवा सोमवार तक संचालित होगी। मेंहदावल बाईपास पर रविवार को बसों में भी सवार होने के लिए भीड़ देखी गई, लेकिन ट्रेनों की अपेक्षा किराया अधिक होने से यात्री ट्रेन के सफर को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। होली मनाने के लिए लोग महाराष्ट्र, लुधियाना, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली आदि शहरों से अपने मूल निवास आए थे। अब त्योहार मनाकर वापस जाने लगे हैं।
रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर चहल-पहल ज्यादा नजर आई। दोपहर करीब दो बजे दिल्ली के लिए आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए लोग खड़े थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची जनरल कोच में सवार होने के लिए यात्री परेशान दिखे। स्लीपर कोच भी भरे नजर आए। बाहर के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण लोग जनरल कोच में ही यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे दीपक, अमर, शैलेश आदि ने बताया कि त्योहार बाद वापस काम पर जा रहे हैं। टिकट कंफर्म टिकट न मिल पाने से जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बसों में भी दिखी भीड़
त्योहार के बाद लोगों की वापसी के चलते बसों में भी भीड़ बढ़ गई है। लोग बस पकड़ने के लिए मेंहदावल बाईपास पहुंच रहे हैं। यहां भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ लोग प्राइवेट स्लीपर बसों से अपने गंतव्य को जा रहे हैं, हालांकि इसमें अधिक किराया देना पड़ रहा है।