फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport services shut down as evening sets in.

Sant Kabir Nagar News: शाम ढलते ही बंद हो जाती है परिवहन सेवा

Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Transport services shut down as evening sets in.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा से शाम होते ही परिवहन सेवा का बंद हो जाती है। रोडवेज बस की यात्रियों की परेशानी का कारण बन रही है।
तहसील, जिला मुख्यालय, मंडल मुख्यालय और गोरखपुर सहित अन्य स्थानों की यात्रा करने के लिए देर शाम कोई नियमित परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोगों को रिजर्व वाहन या निजी साधन का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीण गोपाल अग्रहरि, उमानाथ सैनी आदि का कहना है कि धर्मसिंहवा से दिन के समय आवागमन के साधन मिल जाते हैं लेकिन शाम होते ही परिवहन की समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

यदि किसी व्यक्ति को अचानक किसी जरूरी काम से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ या गोरखपुर जाना पड़े तो उसे मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए भी निजी या रिजर्व वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को आर्थिक परेशानी के साथ ही समय की बर्बादी का सामना करना पड़ता है। मोहम्मद शाहिद, संदीप विश्वकर्मा, लालचंद पटवा, श्रीवास पांडेय, मोईद अंसारी, धर्मराज अग्रहरि और महेश वर्मा आदि ने परिवहन निगम से शाम के समय बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर सहित प्रमुख शहरों के लिए शाम के समय कम से कम एक नियमित बस सेवा संचालित की जानी चाहिए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शाम को बस सेवा उपलब्ध होने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही, लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए महंगे निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने रोडवेज के अफसरों से धर्मसिंहवा से शाम के समय नियमित बस सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए पहल की जाएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed