फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport Corporation buses do not run from Rajediha market to the district headquarters.

Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा बाजार से जिला मुख्यालय तक नहीं चलती परिवहन निगम की बसें

Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation buses do not run from Rajediha market to the district headquarters.
सांथा। विकासखंड क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बा राजेडिहा बाजार से जिला मुख्यालय खलीलाबाद के लिए परिवहन निगम की कोई बस नहीं है। ऑटो तथा टैक्सी से लोग तमाम मुश्किलों के बाद मेंहदावल तहसील तक की यात्रा करते हैं। उसके बाद जिला मुख्यालय आते जाते हैं।
विज्ञापन

जनपद के उत्तरी क्षोर पर स्थित राजेडीहा बाजार से जनपद मुख्यालय संतकबीरनगर की दूरी 35 किलोमीटर है। इस मार्ग पर यूपी परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती है। इसके कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

राजेडिहा बाजार से बड़ी संख्या में लोग जनपद तथा मंडल मुख्यालय बस्ती सहित गोरखपुर, सिद्धार्थनगर का सफर करते हैं। जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय पहुंचने के लिए पहले ऑटो से सांथा फिर सांथा से मेंहदावल उसके बाद जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय पहुंचते हैं। इसमें लगभग तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेडिहा निवासी प्रधान हाजी हद्दीस, ललित लाला ने कहा कि काफी समय से इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा पूरी तरह से बंद पड़ गई, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। रामशंकर चौधरी, रामनाथ, शिवपूजन आदि ने कहा कि मार्ग पर परिवहन निगम की बस न होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

वर्तमान में 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई जगह टैक्सी बदलनी पड़ती है और जेब भी ढीली करनी पड़ती है। इन लोगों ने इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed