{"_id":"6856f75779a1bd4df0026c4c","slug":"transport-corporation-buses-are-not-running-passengers-are-facing-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-134459-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं चलती परिवहन निगम की बस, परेशानी झेल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं चलती परिवहन निगम की बस, परेशानी झेल रहे यात्री
Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बस सेवा नहीं है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दानोकुइयां चौराहे से सेमरियावां होते हुए जिला मुख्यालय तक संचालित होने वाली परिवहन निगम की एक मात्र बस सेवा भी कई महीनों से बंद है।
जनपद के उत्तर पश्चिम सीमा पर स्थिति दानोकुइयां चौराहे से परिवहन निगम की एक बस प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे से पैड़ी, सेमरियावां, टेमारहमत होते हुए मुख्यालय और गोरखपुर के लिए के लिए आती-जाती थी। इसका संचालन बंद होने से करही, पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत चौराहे पर यात्रियों को वाहन के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में लोगों को प्राइवेट वाहन पकड़ना पड़ता है, जिससे मनमानी किराया देना पड़ता है।
इलाके के दानोकुइयां, करही, पिड़वां, गंगौली, रूधौली, सेमरियावां, पिपरा गोविंद, कोहरियावां, बाघनगर, सेहुड़ा, कोइलसा, उसराशहीद, महुआरी, मूड़ाडीहाबेग, चिउटना, तिनहरीमाफी, पचदेउरा, पचदेउरी, तिलजा, सालेहपुर के लोगों को भी काफी परेेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को कहना है कि जिला मुख्यालय यहां से 35-40 किमी दूर है। क्षेत्र के निवासी अब्दुल हक, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि बस संचालन बंद होने से परेशानी हो रही है। ऐसे में बस सेवा फिर शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
कोट
सेमरियावां होकर जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा फिर से शुरू करने के लिए पहल की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को राहत मिल जाएगी।
-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा खलीलाबाद