फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transport Corporation bus facility up to district headquarters

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां से जिला मुख्यालय का सफर दुश्वार

Wed, 30 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation bus facility up to district headquarters
उसराशहीद चौराहे पर सवारी इंतजार करते लोग
सेमरियावां। क्षेत्र से जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं हो रहा है। कर्मचारियों और आम जनता को डग्गामार वाहनों या फिर बाइक और निजी वाहन के सहारे जाना पड़ रहा है। व्यावसायिक वाहनों से सफर करने वालों को तीन बार वाहन बदलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मुख्यालय तक बस संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर उत्तरी पश्चिमी छोर पर सेमरियावां ब्लाॅक मुख्यालय है। यहां से जिला मुख्यालय तक सफर करने के लिए परिवहन निगम की बस सेवा नहीं है। कुछ समय के लिए एक बस का संचालन शुरू हुआ था लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। वेद प्रकाश, अजय यादव व अन्य ने बताया कि परिवहन निगम की बस न चलने से तीन बार सवारी बदलनी पड़ रही है। लोगों को करही, पैड़ी, सेमरियावां, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत चौराहे पर सवारी वाहन का इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा फिर शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed