{"_id":"678d3d171c1b59f0f2086bd5","slug":"transformers-kept-in-the-open-danger-of-accident-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-127290-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर, हादसे का खतरा
Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल नगर पंचायत के टड़वरिया में खुले में लगा टांसफार्मर।
मेंहदावल। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से अधिक स्थानों पर खुले में ट्रांसफाॅर्मर रखे गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। विभाग के द्वारा यहां पर छाजन की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों को आकस्मिक घटना होने की आशंका हो रही है। लोगों ने छाजन लगाने की मांग की है।
मेंहदावल के शहरी क्षेत्र के टड़वरिया मोहल्ले में खुले में ट्रांसफाॅर्मर रखा गया है। पांच मोहल्ले को यहां से सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर के पास ही अक्सर बेजुबान मंडराते रहते हैं, जिससे कभी भी वह करंट की चपेट में आ सकते हैं। मेंहदावल के अधिशासी अभियंता पीके गुप्त ने कहा कि जिन स्थानों पर छाजन नहीं लगा है वहां पर लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा जाएगा। बजट मिलने के बाद छाजन लगाया जाएगा। ौ