फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Transfer: Competition among teachers to find a match

स्थानांतरण : शिक्षकों में जोड़ा ढूंढ़ने की मची होड़

Tue, 22 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Transfer: Competition among teachers to find a match
सेमरियावां। परिषदीय विद्यालयों पर तैनात शिक्षकों को उनके मनचाहा विद्यालय पर भेजने के लिए अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू है। दूर-दराज तैनात शिक्षक घर के नजदीक विद्यालय पर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऐसे शिक्षकों को ढूंढ़ रहे हैं जो म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए तैयार हों। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना जोड़ा तैयार करने में जुटे हैं। सेमरियावां ब्लाॅक में 78 प्राथमिक विद्यालय, 22 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 41 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। अंतर जनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिक विद्यालय और संविलियन विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक के अध्ययनरत बच्चों के लिए तैनात अध्यापकों के लिए विषयवार वर्गीकरण नहीं किया जाता है। इसलिए अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के बीच भाषा, गणित और विज्ञान की बाध्यता नहीं है, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक में बच्चों के लिए विषयवार वर्गीकरण होने से शिक्षकों की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन

इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विषयवार शिक्षक होने के कारण शिक्षक की कुशलता के कारण समान विषय के लिए समान विषय वाले अध्यापकों की उपलब्धता आवश्यक है। ऐसे में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समान पद और समान विषय होने की स्थिति होने की दशा में ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसमें ग्रामीण सेवा संवर्ग का ग्रामीण सेवा संवर्ग में और नगर सेवा संवर्ग का नगर सेवा संवर्ग में स्थानांतरण होगा।
विज्ञापन

ऐसे में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के शिक्षक सोशल मीडिया के माध्यम से अपना अपना पेयर ढूंढ़ रहे हैं, जिनका पेयर मिल रहा है वह ऑनलाइन कर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपना डिटेल्स भरकर म्यूचुअल के लिए पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed