फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   transfer application rejected of 13 teachers

एनओसी न मिलने से 13 शिक्षकों का तबादला निरस्त

Tue, 27 Jul 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
transfer application rejected of 13 teachers
एनओसी न मिलने से 13 शिक्षकों का तबादला निरस्त
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एनओसी न मिलने से माध्यमिक विद्यालयों के 13 शिक्षकों का तबादला निरस्त हो गया है। इन शिक्षकों ने गैरजनपद स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। स्थानांतरण निरस्त होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस पर एनओसी न देने का आरोप लगाया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का ऑनलाइन स्थानांतरण होना है। इसके तहत जिले के 16 शिक्षकों ने अपने मनचाहा जनपद में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इस स्थानांतरण में विद्यालयों से एनओसी लेना था। उसके बाद डीआईओएस आवेदन को जेडी बस्ती मंडल को अग्रसारित करते हैं। बताया जा रहा है कि आवेदन पत्रों का परीक्षण नहीं किया गया और बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र व सेवा पुस्तिका की छाया प्रति के पत्रावली संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को प्रेषित कर दी गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती ने परीक्षण के उपरांत तीन लोगों को आवेदन मंजूर किया और 13 लोगों की पत्रावली अनापत्ति प्रमाणपत्र व सेवा पुस्तिका की छाया प्रति नहीं होने के कारण निरस्त कर दी। आवेदन निरस्त होने से शिक्षकों में मायूसी है। इस मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने जेडी बस्ती मंडल से शिकायत दर्ज कराई और दोबारा एनओसी लेने की मांग की है।
विज्ञापन

मनचाही रकम न मिलने से जिम्मेदारों ने शिक्षकों को एनओसी नहीं दिया है। एनओसी दिलवाना डीआईओएस की जिम्मेदारी थी, लेकिन डीआईओएस ने अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया। जेडी बस्ती मंडल से मिलकर मामले की शिकायत की गई है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही एनओसी लेकर आवेदन में शामिल कर लिया जाएगा। -संजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी देनेे का कार्य विद्यालयों के प्रबंधक का है। इसमें उनका कोई रोल नहीं है। शिक्षकों को चाहिए कि वे अपने प्रबंधक से मिलकर एनओसी प्राप्त कर लें। फिलहाल इस मामले में उच्चाधिकारियों से बातचीत करके जल्द ही प्रबंधकों से एनओसी मंगाकर शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। -गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed