फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   traning

प्रत्येक मंगलवार को स्कूलों में आयोजित होगा हेल्थ वेलनेस डे

Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
traning
प्रत्येक मंगलवार को स्कूलों में आयोजित होगा हेल्थ वेलनेस डे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छात्र-छात्राएं स्वस्थ रहें, इसके लिए शिक्षक उन्हें जागरूक करेंगे। इसी को देखते हुए प्रत्येक मंगलवार को स्कूलों में हेल्थ वेलनेस डे मनाया जाएगा। यह कहना है अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा का।
ये बातें उन्होंने मंगलवार को बीआरसी खलीलाबाद में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित शिक्षकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर कहीं। अपर सीएमओ व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपद में नोडल अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत के तहत प्रदेश में 23 जनपदों का चयन किया गया है। यहां स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में क्रियान्वित होंगे। जनपद में 498 स्कूलों के लगभग 996 अध्यापकों का प्रशिक्षण होना है। जिसमें प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षक, एक महिला, एक पुरुष शिक्षक को हेल्थ वेलनेस एंबेसडर (स्वास्थ्य दूत) बनाया जाएगा। जो अपने- अपने विद्यालयों में चयनित 10 किशोर-किशोरियों को हेल्थ वेलनेस मैसेंजर बनाएंगे। प्रत्येक मंगलवार को विद्यालयों में हेल्थ वेलनेस डे मनाया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियां संचालित कर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जनपद में आज से सभी ब्लॉकों में बीआरसी पर शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का एक साथ शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से संचालित होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा व प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए लाभकारी होगा। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, प्रशिक्षक डॉ. रचना यादव, जिला समन्वयक दीनदयाल वर्मा, प्रशिक्षक चंद्र शेखर मिश्रा, डॉ. मुबारक अली, शशि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed