फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trains officers Utrwain blue light

अफसरों की गाड़ियों की उतरवाईं नीली बत्ती 

Tue, 10 Jan 2017 11:20 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 10 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Trains officers Utrwain blue light
एक छात्र नेता की गाड़ी से भी लाउडस्पीकर उतरवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता के अनुपालन में मंगलवार की शाम को चुनाव प्रभारी एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम सदर उमेशचंद्र निगम और अपर एसडीएम राजजीवन ने संयुक्त रूप अभियान चलाकर डीडीओ समेत तीन अफसरों की गाड़ियों से नीली बत्ती उतरवा दी। इसके साथ ही बसपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य दलों के कई नेताओं की गाड़ी से झंडे उतरवाए। वहीं कई गाड़ियों से हूटर भी उतरवाए। इससे पूर्व दोपहर में मेंहदावल बाईपास चौराहा के उड़न दस्ता टीम ने अभियान चलाकर  वाहनों पर लगे झंडे व हूटर हटवाए। यह अभियान करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन


 एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर के मेंहदावल बाईपास से लेकर गोला बाजार के बीच में जो अनाधिकृत ढंग से वाहनों पर लगे नीली बत्ती, झंडी और हूटर उतरवाए गए। डीडीओ की गाड़ी मिली ,जिसकी जांच की गई थी उसमें डीडीओ नहीं थे। उनकी गाड़ी की नीली बत्ती उतरा दी गई। इसी तरह कृषि उप निदेशक की गाड़ी की नीली बत्ती उतरवाई गई। यह दोनों अफसर गाड़ियों पर नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत नहीं है। जिला आबकारी अधिकारी की गाड़ी से भी नीली बत्ती उतरवाई गई क्यों कि उसमें वह मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


प्रवर्तन कार्य के दौरान वह नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत है। बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से झंडी उतरवाया गया। जबकि भाजपा नेता जय चौबे का स्टीकर और झंडी लगी एक गाड़ी से दोनों उतरवाया गया। एक छात्र नेता की गाड़ी से भी लाउडस्पीकर उतरवाया गया। इसके साथ पांच अन्य गाडि़यों से हूटर हटवाया गया।वहीं उड़न दस्ता टीम के प्रभारी श्याम सुंदर पटेल व सीओ सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान दोपहर 12 बजे के बाद आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिन भी वाहनों पर किसी पार्टी का झंडा लगा मिला, उसे पुलिस कर्मियों ने हटवाया। इसके साथ ही कई गाड़ियों हूटर भी हटवाए गए। इसमें कुछ स्कूलों के वाहन भी शामिल रहे। वहीं पीस पार्टी के एक नेता के वाहन से भी झंडा उतारा गया। उड़न दस्ता की कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने खुद ही झंडा व हूटर हटा लिया। जिन गाड़ियों पर स्टीकर लगाया गया था, उसे भी निकलवाया गया।


चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को देखकर कई वाहन चालक अपने वाहन दूसरे रास्ते से लेकर चलते बने। प्रभारी श्याम सुंदर पटेल ने बताया कि कई वाहनों से हूटर व विभिन्न दलों के झंडे हटवाए गए हैं। इस दौरान कोतवाल कमला यादव, राघवेंद्र पांडेय, बीएन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed