फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trains are full, buses are crowded, people are returning home somehow

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनें फुल, बसों में भीड़, जैसे-तैसे घर लौट रहे लोग

Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Trains are full, buses are crowded, people are returning home somehow
मेंहदावल बाईपास पर बस में चढ़ने के लिए हो रही मारामारी।
संतकबीरनगर। होली का त्योहार में दो दिन शेष बचा है। ऐसे में परिवार के साथ होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में परदेशी लौट रहे हैं। इससे ट्रेनें फुल हैं तो बसों में भीड़ बढ़ गई है। लोग जैसे-तैसे सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि परिवहन निगम ने इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की बात कही है, लेकिन अभी सड़क पर अतिरिक्त बसें नहीं दिख रही हैं, जबकि निजी बसों का किराया काफी महंगा है। इससे यात्री परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, मुुंबई, कानपुर, बंगलूरू, सूरत सहित कई स्थानों से लोग घर लौट रहे हैं। इससे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से भी लोग अपने घरों को वापस जा रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। परिवार के साथ जरनल कोच में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी मच गई।
विज्ञापन

जिन लोगों का टिकट कंफर्म था, उन्हें तो सीट मिल गई, लेकिन जिनका टिकट कंफर्म नहीं था, उन्हें जनरल कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए पवन कुमार, दिलीप आदि ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। कोच में चढ़ने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सरकारी बसों में भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें, निजी बसों का किराया महंगा
ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में परेशान यात्री बस पकड़ने के लिए मेंहदावल बाईपास पर बने बस स्टाॅप सेंटर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन बसों में भी भीड़ होने के कारण यात्रियों परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। यात्री प्रदीप कुमार, राम दयाल आदि ने बताया कि कानपुर जाना है। ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो बस से सफर करने के लिए आए हैं, लेकिन बसों में भी जगह नहीं मिल पा रही है। कई बस छोड़ चुके हैं। इन लोगों ने कहा कि प्राइवेट बसों को किराया अधिक है। इसलिए प्राइवेट बस पकड़ने की जगह परिवहन निगम की बस पकड़ेंगे।

कोट
परिवहन निगम का दावा है कि होली के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी।

टीएन दूबे, प्रभारी खलीलाबाद बस अड्डा
कोट
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। वैसे 34 जोड़ी ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। साथ ही होली स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। होली के कारण भीड़ ज्यादा है। कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed