फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   training to get rid of narcotics

नशा मुक्ति के लिए किया गया प्रशिक्षित

Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
training to get rid of narcotics
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी महिलाओं को सम्मनित किया गया । संवाद - फोटो : KHALILABAD
नशा मुक्ति के लिए किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और आमजनों को जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी ग्राम विकास संस्थान बस्ती विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही खत्म हो जाता है। नशे के लिये समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू और ध्रूमपान जैसे घातक मादक दवाओं और पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इन जहरीले और नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। इस पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मास्टर ट्रेनर विशाल कुमार, देवेंद्र पति त्रिपाठी, धर्मराज, दिलीप मद्धेशिया, शिवम गोस्वामी व शिवेंद्र कुमार पांडेय प्रशिक्षण देते हुए कहा कि गांव के लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक करें। इस दौरान जूही पांडेय, अंजू चौरसिया, सरोज यादव, मुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, अन्नपूर्णा सिंह, इंद्रावती मिश्रा, ममता पांडेय, नेहा चौधरी, उपासना, रुखसाना, पूनम गौड़, सोनी, शीला देवी, नीरज देवी, शगुनपती, अनीता चौधरी, लक्ष्मी, मीरा चौधरी, रीना राय, रागिनी पाल, सीमा गुप्ता, नील कुमारी, प्रकाशमती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed