फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   training for increasing in enrollment

नामांकन बढ़ाने का गुर बताएंगे

Sat, 01 Oct 2016 11:38 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
संतकबीरनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 01 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
training for increasing in enrollment
बैठक - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक जिलाधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने व ठहराव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही स्कूलों की लगातार निरीक्षण करने का निर्देश डीएम ने दिया। 
विज्ञापन


 डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चो की नामांकन संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। जो चिंता का विषय है। आखिर यह नामांकन क्यों घट रहा इै, इसका क्या कारण है। इस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ ने नामांकन बढ़ाने के उपाय को लेकर एक सीडी बेसिक शिक्षा विभाग को दी है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी न्याय पंचायत वार प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों और बच्चों को यह सीडी दिखाएं, जिसमे नामांकन बढ़ाने व बच्चों के ठहराव के बारे में बताया गया है। डीएम ने कहा कि सीडी में सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों समेत विद्यालय प्रबंध समिति का भरपूर सहयोग ले। अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें। प्रभारी बीएसए शिव कुमार ओझा, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, बीईओ डॉक्टर नरेंद्र सिंह, आर डी प्रसाद, एसएस पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed