फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trained teachers will develop the skills of disabled children

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षित शिक्षक करेंगे दिव्यांग बच्चों की दक्षता का विकास

Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trained teachers will develop the skills of disabled children
मेंहदावल। प्रशिक्षित नोडल शिक्षक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा दक्षता का विकास का विकास करेंगे। यह बातें मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण शिविर का समापन अवसर पर बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की दक्षता का विकास करना एवं 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित करना है।
विज्ञापन

हमें विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए उनकी शिक्षण विधियों को आसान बनाने का प्रयास करना होगा। प्रशिक्षक रत्नेश पाठक ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की क्षमता को विकसित करने के उपकरणों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल एजुकेटर बृजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, शिवशरण शुक्ला ने 21 दिव्यांगता के साथ-साथ उनके चिह्नांकन और नामांकन के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में कुल 50 नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में पांच दिन तक दिव्यांगता एवं दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने के लिए नई-नई तकनीकों को सिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed