फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   train

मगहर रेलवे स्टेशन पर रुक रहीं हैं सिर्फ दो ट्रेनें

Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
train
मगहर रेलवे स्टेशन पर रुक रहीं हैं सिर्फ दो ट्रेनें
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव शुरू किए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली होने की वजह से मगहर रेलवे स्टेेशन की महत्ता अधिक है। इसके बाद भी यहां एक पैसेंजर और बांद्रा एक्सप्रेस का ही ठहराव हो रहा है। ट्रेनों का ठहराव न होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले मगहर रेलवे स्टेशन पर शौचालय, पेयजल, विश्रामालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी,पूर्व डिप्टी चेयरमैन अवधेश सिंह, सभासद त्रिलोकीनाथ वर्मा, सभासद सिबतैन मुस्तफा, अहमद आलम का कहना है कि संत कबीर की निर्वाण स्थली होने की वजह से मगहर विश्व मानचित्र पर स्थापित है। कबीर को मानने वाले देश ही नहीं विश्व के विभिन्न देशों में उनके अनुयायी काफी संख्या में हैं। यही वजह से यहां मगहर में प्रति दिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां सुगमता से ट्रेन अथवा अपने निजी साधनों से ही आया जा सकता है। कबीर स्थली की महत्ता को देखते हुए केंद्र व प्रदेश की सरकारें संत कबीर की निर्वाण स्थली के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का कार्य करवा रहीं हैं। ऐसे में मगहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न होना चिंता का विषय है। इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव पिछले डेढ़ वर्षों से नहीं हो रहा है। लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का आवागमन तो बंद था। वर्तमान में 5007 बनारस लखनऊ और इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने के बावजूद यहां ठहराव नहीं होने से यहां के लोगों के अलावा यहां कबीर दर्शन को आने वाले पर्यटकों,कबीर अनुयायियों,साधु संतों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की महत्ता को देखते हुए अतिशीघ्र ट्रेनों के ठहराव व पैसेंजर ट्रेनों के आवागमन को चालू करना जनहित में होगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक दिवाकर ने बताया कि लॉकडाउन के समय से ही मगहर रेलवे स्टेशन पर गोरखनाथ एक्सप्रेस 5007, बरौनी लखनऊ 5204 व 5203, इंटरसिटी एक्सप्रेस 2532 व 2531 चलने के बावजूद यहां नहीं रुकती है। जबकि इससे पूर्व इंटरसिटी का ठहराव हो रहा था। एक मात्र रुकने वाली पैसेंजर ट्रेन जो गोरखपुर से सीतापुर जाने के लिए सुबह में आती है। पैसेंजर ट्रेेनों में अयोध्या पैसेंजर व गोंडा पैसेंजर नहीं चल रही है। स्टॉपेज नहीं होने से स्टेशन की कम आमदनी होती है। सिर्फ रिजर्वेशन ही आय का मात्र साधन रह गया है। यहां यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्पेशल ट्रेनें वर्तमान में चल रही हैं। इसमें एक मात्र एक्सप्रेस बांद्रा का ठहराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed