{"_id":"5e14bbf28ebc3e87f440d419","slug":"train-khalilabad-news-gkp3363241199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
विज्ञापन
मगहर रेलवे स्टेशन के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिम मंगलवार को जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोने से उसकी पहचान बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी विकास पासवान पुत्र शंकर पासवान (25) वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
मंगलवार को गोरखपुर की ओर आ रही जन नायक एक्सप्रेस मगहर रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट से गुजर रही थी। ट्रेन के गुजरते ही बोगी के गेट पर बैठा यात्री अचानक नीचे गिर गया। जो छिटक कर अप पटरी पर पहुंच गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले मोबाइल पर आ रहे फोन के जरिये घटना की सूचना परिजनों व उसके साथियों को दी गई। मृतक के चाचा प्रदीप पासवान ने बताया कि उनका भतीजा हरियाणा के यमुनानगर में प्लाइवुड की फैक्ट्री में काम करता था। जो अपने साथियों के साथ घर वापस आ रहा था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।