फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traffic lights should be installed at major intersections: DM

प्रमुख चौराहों पर लगवाई जाए ट्रैफिक लाइट : डीएम

Thu, 31 Aug 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights should be installed at major intersections: DM
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के मुख्य चौराहों पर यातायात की समुचित व्यवस्था के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए।
डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाए। सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई व नियमानुसार चालान भी किया जाए। बैठक में डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति के विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, परिवहन अधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। उन्होंने नेशनल हाईवे के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि सभी कट्स पर रेडियम एवं डेलीकेटर को व्यवस्थित करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह, डीडीओ सुरेश चंद केसरवानी, एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed