फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Traders stopped trucks carrying ash, blocked the road in Hesar for four hours

Sant Kabir Nagar News: राख लदे ट्रकों को व्यापारियों ने रोका, हैसर में चार घंटे लगाया जाम

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Traders stopped trucks carrying ash, blocked the road in Hesar for four hours
हैंसर बाजार चौराहे पर मार्ग जाम करते व्यपारी।संवाद
निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग पर उड़ रही राख और धूल से परेशान हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग पर राख लादकर सिकरीगंज की तरफ जा रहे ट्रकों को शुक्रवार सुबह हैसर बाजार में व्यापारियों ने चार घंटे तक रोक दिया। जिससे सड़क पर दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया। करीब चार घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष रास्ता जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मार्ग खाली कराया। उसके बाद आवागमन शुरू हो सका।


शिवप्रसाद मद्धेशिया, हर देश अग्रहरि, हेमंत कुमार, आदित्य शुक्ला, राम भवन यादव, अरुण कुमार, मनीष कुमार, लक्ष्मी नारायण दुबे, सुशील कुमार, भालचंद्र अग्रहरि आदि का कहना है कि राम जानकी मार्ग के निर्माण का कार्य जब से शुरू हुआ, तब से सड़क पर धूल उड़ रही है। जिससे घर में रहना मुश्किल हो गया है। ऊपर से राख लादकर ट्रक जा रहे हैं तो राख उड़ रही है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे राख लदे ट्रक जब झुंड के झुंड में फर्राटा भरते हुए जा रहे थे तो परेशान व्यापारियों ने ट्रकों को रोक दिया। व्यापारियों का कहना था कि ट्रकों पर लादी गई राख पर पानी डाला जाए। जिससे राख उड़े न। व्यापारियों ने कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी यह आश्वासन नहीं देता है कि राख पर पानी डाला जाएगा, ट्रकों को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक रास्ता बंद रहा। इसकी जानकारी एसओ संतोष मिश्रा को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझा बुझाकर रास्ता खाली कराया। उसके बाद दोनों तरफ से आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान अनिरुद्ध शुक्ला, धीरज कुमार, संजय कुमार, दीपक, मंगलेश और पवन आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन


000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed