{"_id":"6aff43c8862a2f4da30822e4","slug":"traders-made-aware-through-mobile-food-testing-van-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160843-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से व्यापारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से व्यापारियों को किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जरिये बृहस्पतिवार को जिले में खलीलाबाद से बखिरा तक मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जांच एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इसमें खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न खाद्य स्टॉलों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों जैसे मसाले, चायपत्ती, चटनी, कॉफी पाउडर एवं अन्य खाद्य सामग्री सहित 30 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच हुई। जिनमें से छह नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। 24 मानक अनुरूप पाए गए। जांच के साथ-साथ मोबाइल वैन के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आमजनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्राथमिक पहचान कराते हुए जागरूक किया गया।
इस दौरान विशेष रूप से तैयार खाद्य पदार्थों में कृत्रिम एवं अखाद्य रंगों का अनधिकृत प्रयोग न किया जाए। खाद्य निर्माण एवं विक्रय स्थलों पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखी जाए। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि खाद्य हैंडलर कार्य के दौरान एप्रन, कैप एवं ग्लब्स का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही। संवाद