{"_id":"6390d30712223a68d45fe7c8","slug":"traders-came-on-the-road-to-protest-against-the-raid-khalilabad-news-gkp460096238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छापे के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छापे के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन
शहर में जुलूस निकाल कर जीएसटी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सद?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापे के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जताया विरोध
राज्य कर विभाग की टीम बिना जांच के लौटी
संतकबीरनगर। राज्य कर विभाग की टीम खलीलाबाद शहर में दो दिनों से दुकानों पर छापे मार रही है। व्यापारियों के लाइसेंस व जीएसटी की जांच कर रही है। टीम के साथ भारी पुलिस बल देखकर बुधवार को व्यापारिक संगठनों ने विरोध जताया और शहर में जुलूस निकालकर छापे की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के चलते राज्य कर विभाग की टीम लौट गई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर से छापे की कार्रवाई का विरोध किया। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि भारी पुलिस बल लेकर छापे की कार्रवाई करना गलत है। इस तरीके से सर्वे व छापे हुए तो व्यापारी धरना देंगे। अधिकारी व्यापारियों को पुलिस का भय दिखाकर छापे मार रही है।
व्यापारियों ने शहर में जुलूस भी निकाला। इसमें केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव भाटिया के नेतृत्व में दवा विक्रेता भी शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि, महामंत्री विनीत चड्ढा, कोषाध्यक्ष हरी लाल गुप्ता, पेशकार अहमद, विकास गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने छापे की कार्रवाई का विरोध किया। गोला बाजार के शिव मंदिर पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि व्यापारी 16 घंटे दुकान में बैठते हैं। व्यापारी सरल-सहज रहकर हर वर्ग का सम्मान करते हैं और सरकार का खजाना भी भरते हैं। इस समाज को पुलिस बल के साथ प्रतिष्ठान पर पहुंच भयभीत करने का विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी विभाग अगर जांच के लिए आता है तो संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर जांच करे। इस दौरान रामजी गुप्त, तीरथ राज, मूलचंद मौर्य, महेश कुमार गुप्त, बैजनाथ जायसवाल, सतीश चंद, अयोध्या प्रसाद, विनोद गुप्त, पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।
...
व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
मेंहदावल। राज्य कर विभाग के छापे के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल दल के आह्वान पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने शासन व प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित खलीलाबाद के कई व्यापारियों के यहां जीएसटी की छापे की सूचना से व्यापारियों में आक्रोश है। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल दल के आह्वान पर कस्बे के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ‘चुन्नू’ ने कहा कि छापे से व्यापारियों में दहशत पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री अखिलेश देववशी, उमेश कादू, प्रदीप वर्मा, आशीष गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रहलाद अग्रहरि, ओम प्रकाश गुप्ता, घनश्याम अग्रहरि, धर्मेंद्र गुप्ता, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद