फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tractor-trolleys used in mining are becoming a cause of accidents.

Sant Kabir Nagar News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां बन रहीं हादसों की वजह

Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys used in mining are becoming a cause of accidents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के मंगुवा पांडेय में मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से आंचल की मौत के बाद खनन और तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का मामला फिर चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों ने खनन पर रोक लगाने और नाबालिगों से ट्रैक्टर-ट्राॅली चलवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ती हैं, जिससे सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी की ढुलाई में लगी कई ट्रैक्टर-ट्राॅलियां नाबालिग लड़के चलाते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद पुलिस या खनन विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खनन के इस पूरे नेटवर्क पर पूछा कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी का खनन और परिवहन किसकी अनुमति से हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि खनन और मिट्टी की ढुलाई बिना अनुमति हो रही है तो जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मामले में संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कराने की मांग की। हालांकि खनन में विभागीय अधिकारियों या पुलिस की मिलीभगत के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed