फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tractor collided with bike, driver died

Sant Kabir Nagar News: बाइक से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत

Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor collided with bike, driver died
बेलहर/धर्मसिंहवा। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के करहना प्रतापपुर मोड़ पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के हकीमराई गांव के निवासी ओम विष्णु (25) पुत्र बेचन विश्वकर्मा और सूरज गौड़ (18) पुत्र राजकुमार गौड़ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेंहदावल की तरफ से आ रहे थे। रात तकरीबन 9 बजे के करीब वे अभी करहना प्रतापपुर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक सत्येन्द्र (24) निवासी झारखंड के लातेहार जिले के गोला परहिया अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल भेज दिया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा ट्रैक्टर चालक एक ईंट-भट्टे पर काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed