{"_id":"687bdcd242edb633230829f1","slug":"tourism-minister-will-honour-artists-tomorrow-at-the-artist-award-ceremony-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135770-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कलाकार सम्मान समारोह में कल, पर्यटन मंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कलाकार सम्मान समारोह में कल, पर्यटन मंत्री करेंगे सम्मानित
Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर अकादमी के प्रेक्षा गृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव के पावन अवसर पर 21 जुलाई को कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश चंद्र चौहान विधायक धनघटा, अनिल त्रिपाठी विधायक मेंहदावल एवं अंकुर राज तिवारी विधायक खलीलाबाद सम्मिलित होंगे।
यह जानकारी संत कबीर अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम कबीर अकादमी मगहर के प्रेक्षागृह में सायं काल तीन बजे से आयोजित होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लोक एवं पारंपरिक कलाकारों को उनके सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिनमें लोक गायन, निर्गुण, आल्हा, बिरहा, कुमाऊंनी गीत आदि विधाओं के कलाकार शामिल हैं।
मुख्य रूप से सम्मानित होने वाले कलाकारों में बलिया के बाला प्रसाद, बलिराम यादव, कौशांबी के द्वारिका प्रसाद, प्रयागराज के श्याम बिहारी गौड़, मिर्जापुर के लालमन प्रसाद, गणेश प्रसाद गुप्ता, उन्नाव के ओंकार नाथ अवस्थी, लखनऊ की सुश्री विमल पंत, संत कबीर नगर के रामसेवक दास, चन्दौली के राम यादव एवं उन्नाव के गोपी कृष्ण दीक्षित के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन के माध्यम से लोक कलाओं एवं कलाकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन की दिशा में अकादमी एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।