फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tourism in bakhira lake

Sant Kabir Nagar News: बखिरा झील से बौधरा बाबा स्थल को जोड़ा जाएगा

Sun, 14 Jan 2024 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jan 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
tourism in bakhira lake
बौधरा बाबा के स्थान के बहुरेंगे दिन, खाली पड़ी जमीन के विकास के लिए बनी रूपरेखा
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बीडीओ के साथ किया निरीक्षण
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शहर के अंतिम छोर पर बसे बौधरा बाबा स्थल के दिन अब बहुरने वाले हैं। वहां खाली पड़ी जमीन पर जल्द ही विकास के पंख लगने वाले हैं। इसके लिए शनिवार को डीएम और एसपी ने खंड विकास अधिकारी बघौली, मेंहदावल के साथ विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की। जल्द ही शासन से फ़ाइल की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।
शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मेंहदावल शहर के अंतिम छोर पर बसे बौधरा बाबा स्थल का निरीक्षण किया। वहां पड़ी खाली जमीन पर विभिन्न परियोजनाओं से कार्य कराकर उस क्षेत्र के विकास करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बखिरा झील से सीधे बौधरा बाबा स्थल को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही यहां पार्क, होटल, नौकायन, चिड़ियाघर बनेगा। बखिरा झील से बौधरा बाबा स्थल को जोड़ने के लिए कार्य योजना व पर्यटन के दृष्टिकोण से पर्यटक को सुविधा के लिए हर संभव जरूरी कार्य कराए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तय की गई है। इसके बाद फाइल को शासन में भेजा जाएगा। शासन से फाइल स्वीकृत होने के बाद जैसे ही बजट अवमुक्त होगा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी मेंहदावल सुरेश मौर्य व खंड विकास अधिकारी बघौली श्वेता वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed