फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Torture of cold continues, school closed till 11

Sant Kabir Nagar News: ठंड का सितम बरकरार, 11 तक स्कूल बंद

Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Torture of cold continues, school closed till 11
ठंड से बचने के लिए मोती चौराहे पर अलाव के पास खड़े लोग। - फोटो : KHALILABAD
ठंड का सितम बरकरार, 11 तक स्कूल बंद
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं, कांपते दिखे लोग
संतकबीरनगर। ठंड का सितम अब भी जारी है। कड़ाके की ठंड से लोग कांपते दिखे। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन के दावे के बावजूद प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने ठंड को देखते हुए 11 जनवरी तक कक्षा एक से 12 तक स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा।
रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सरजू के दर्शन नहीं हुए। छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को कम ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर दिन में अलाव जलता नहीं दिखा। ऐसे में जो लोग बस या अन्य साधन से अपने गंतव्य को जाने के लिए आए, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। मुखलिसपुर तिराहे पर भी अलाव नहीं जलता दिखा। यहां भी लोग ठंड से परेशान दिखे। खासकर मजदूर तबके के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के बैंक चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास अलाव जलता दिखा। यहां पर अलाव के पास लोगों की भीड़ एकत्र थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोती चौराहा पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। ठंड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ लोगों ने अपने खर्च से अलाव की व्यवस्था की थी। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार आते हैं, लेकिन यहां पर भी अलाव जलता नहीं दिखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी।
ठंड में भी नहीं जले अलाव
सांथा। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए सांथा क्षेत्र के कस्बों व चौराहों सहित ग्राम सभाओं में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां पर स्थानीय प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ब्लॉक मख्यालय के सांथा बाजार, गनवरिया चौराहा के पास टेंपो स्टैंड, मुड़िला कला, नेतारी कला , पोखर भिटवा, राजेड़िया बाजार, लोहरसन बाजार, सौरहा, सुकरौली, बजही सहित चौराहों व कस्बों में ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीण व राहगीर परेशान हैं। क्षेत्र के निवासी नागेंद्र कुमार, परशुराम प्रसाद, गोपाल प्रसाद, सोनू, विजय प्रकाश, रामचरन आदि ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है। एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने कहा कि एक-दो दिन में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
आरोग्य मेले पर भी दिखा ठंड का असर
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले पर भी ठंड का असर दिखा। सामान्य दिनों में एक हजार से अधिक मरीज इलाज कराते थे, लेकिन रविवार को कड़ाके की ठंड की वजह से 879 मरीज ही आए। मेले में छह लोग बुखार से पीड़ित मिले।

एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 879 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। इनमें 336 पुरुष, 426 महिला और 117 बच्चे शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed