{"_id":"66db4775b511660d6f07a573","slug":"toilets-will-be-built-in-seven-government-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120370-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात राजकीय विद्यालयों में बनेगा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात राजकीय विद्यालयों में बनेगा शौचालय
Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
- शासन से 22 करोड़ रुपये स्वीकृत, प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर खर्च होंगे 22 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के सात राजकीय विद्यालयों में डेढ़ करोड़ से शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, प्रति विद्यालय पर 22 लाख तीन हजार रुपये खर्च होंगे। डीआईओएस ने विद्यालयों का चयन कर लिया है, शासन से धन की स्वीकृति भी हो गई है।
राजकीय विद्यालयों का निर्माण तो हुआ पर कुछ जरूरी संसाधनों की कमी हो गई है। राजकीय विद्यालयों में जो शौचालय बने वह अब काम के लायक नहीं रह गए, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने का आदेश जारी किया। प्रोजेक्ट अंलकार के तहत यह शौचालय बनाया जाना है। शौचालय पर 22 लाख तीन हजार रुपये खर्च होंगे। कुल डेढ़ कराेड़ से सात विद्यालयों में शौचालय निर्माण होगा। राजकीय हाईस्कूल बघौली, सालेहपुर, रमजंगला, भगवानपुर, भगवानपुर, गिरधरपुर और करमाखान शामिल हैं।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में शौचालय का निर्माण होना है। इसके लिए 22 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गया है। कार्यदायी संस्था भी नामित है। इसकी माॅनीटरिंग भी की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण काम पर ध्यान दिया जाएगा।