फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Toilets made before the introduction of multi: commissioner

पहले बनवाए शौचालय फिर लाए बहु:कमिश्नर

Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Toilets made before the introduction of multi: commissioner
चौपाल लगाई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
मंडलायुक्त बस्ती मंडल पी के सिंह ने शनिवार को सेमरियावा विकास खंड के डारीडीहा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं राजस्व प्रशासन के कार्यों के समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

डारीडीहा गांव में आयोजित चौपाल में कमिश्नर पीके सिंह ने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कमिश्नर को बताया गया किया ग्राम पंचायत डारीडीहा की कुल आबादी 2223 है इसमें पुरुष 1047 और महिला 1176 है। ग्राम सभा में वृद्धा पेंशन 213 और विधवा पेंशन के 48 लाभार्थी है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग आधार कार्ड बनवा ले और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए। कमिश्नर को ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। गांव में शौचालय पर कमिश्नर ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले शौचालय बनवाए फिर अपने घर में बच्चों की शादी करे और बहू को घर पर लाए। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर डीएम डॉ. सरोज कुमार, सीडीओ लाल जी यादव, एसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल के बाद कमिश्नर सीधे कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे और विकास कार्यो की समीक्षा की। कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि जिन विभागों को लक्ष्य दिए गए है। उसको अधिकारी माहवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण कराए। उन्होनें ग्रामीण विद्युतीकरण की प्रगति पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें  निरंतर लग कर कार्य पूर्ण की जाए। उन्होंने कृषि निदेशक को  निर्देशित किया कि सोलर पंप योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर उसका  क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए। उन्होनें  किसान सहायकों को प्रशिक्षण पर बल देते हुए कहा कि उन्हें उनके दायित्वों की  जानकारी दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण  कराए। गेहूं  खरीद के समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त  ने कहा कि सभी क्रय केंद्र निरंतर  क्रिया शील रहें तथा क्रय केंद्रों पर बोरे, कांटे, आदि पर्याप्त  उपलब्धता हो तथा छाया, पानी, आदि की भी समुचित व्यवस्था हों। किसान अपने उपज क्रय केंद्र पर लाए विचौलियों  का प्रवेश नहीं होने चाहिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2016-17 हेतु लोहिया गांव का चयन  किया जा चुका है। आयुक्त ने उसकी सूची नियोजन विभाग भेजने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रति माह 100 शौचालयों का  निर्माण कराने हेतु ग्राम स्तरीय कर्मियों को लगाए जाए। इसके अतिरिक्त  स्वयं सहायता समूह का भी सहयोग लिया जाए।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत  सूखे तालाब पोखरों में जलभराव कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण शासन के प्रमुखताओं में से है इसमें किसी भी  स्तर पर उदासीनता न बतरी जाए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय है। इस  अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी  लालजी यादव, पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकरी कमला प्रसाद यादव,  उपजिलाधिकारी सतीश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी श्रीवास्तव, पीडी अनिल पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed