{"_id":"6adbab016ad4a3425b083344","slug":"toilet-door-missing-from-the-banks-of-the-ami-river-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159432-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आमी नदी तट से शौचालय का फाटक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आमी नदी तट से शौचालय का फाटक गायब
विज्ञापन
मगहर आमी नदी तट पर बिना दरवाजे का शौचालय-संवाद
मगहर। नगर पंचायत मगहर स्थित आमी नदी तट पर बने श्मशान घाट के सामने सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्मित शौचालय का फाटक दो माह पूर्व चोरी कर लिया गया। फाटक अब तक नहीं लगवाया गया है। फाटक गायब होने से शौचालय की सुरक्षा और उसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सभासद अवधेश सिंह ने बताया कि श्मशान घाट पर दाह संस्कार व अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिनमें चार फाटक लगवाए गए थे लेकिन शौचालय में लगे चारों फाटक दो महीने पूर्व चोरी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगरवासी एडवोकेट मोहम्मद नसीम हुसैन ने कहा कि आमी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर विभिन्न अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहते हैं। कबीर स्थली का विकास हो जाने से देश-विदेश से भी पर्यटकों का आना जाना बराबर लगा रहता है। ऐसे में सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय का फाटक चोरी होना नगर पंचायत की संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि जल्द ही शौचालय पर लोहे के दरवाजे लगवा दिए जाएंगे। संवादि