{"_id":"5e5562318ebc3ef3a76418ac","slug":"toilet-cash-khalilabad-news-gkp3425483125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम खातों में पहुंच नहीं रही, कैसे बने शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम खातों में पहुंच नहीं रही, कैसे बने शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम खातों में पहुंच नहीं रही, कैसे बने शौचालय
31 मार्च तक 42,272 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य, अब तक बने सिर्फ 15,234
डीएम ने बैंकों के नियंत्रकों से वार्ता कर शीघ्र रकम भेजने का दिया निर्देश
तय समय में शौचालयों का निर्माण पूूूरा नहीं होने पर एडीओ पंचायत होंगे जिम्मेदार
शोभित कुमार पांडेय
संतकबीनगर। शौचालय से वंचित 42,271 परिवारों को शौचालय का लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया है। यह निर्माण 31 मार्च तक पूरा होना है। बावजूद इसके अभी तक सिर्फ 15,237 परिवारों में ही शौचालय बन सके हैं। वहीं निर्माण में देरी का प्रमुख कारण बैंकों द्वारा लाभार्थियों के खातों में रकम के ट्रांसफर में देरी बताई जा रही है। इस संबंध में डीएम बैंकों के अफसरों से वार्ता कर रकम के ट्रांसफर में तेजी लाने को कहा है। सीडीओ प्रतिदिन शौचालय निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि सर्वे कराकर शौचालय से वंचित परिवारों का आंकड़ा जुटाया गया था। इसमें जिले में 42272 परिवार ऐसे मिले थे जिनके पास शौचालय नहीं है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत वंचित परिवारों के घरों पर शौचालय निर्माण लक्ष्य 31 मार्च है। 42271 के सापेक्ष अब तक सिर्फ 15357 शौचालयों का निर्माण पूरा हो पाया है। एडीओ पंचायतों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूनियन बैंक और एसबीआई की ओर से करीब दो करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करने में देरी की जा रही है। जिससे शौचालय निर्माण में गति नहीं आ पा रही है। डीएम की ओर से बैंकों के कंट्रोलरों को निर्देश दिए गए है कि लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजवाने में तेजी लाई जाए। एडीओ पंचायत और सचिवों को निर्देश दिए गए है कि लाभार्थियों को प्रेरित करके शौचालयों का निर्माण तय समय सीमा में पूर्ण कराएं। निर्धारित समय में शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं होने पर एडीओ पंचायत और सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लीड बैंक के मैनेजर गिरीश चंद्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। दोनों बैकों की शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए है कि लाभार्थियों के खातों में शौचालयों की धनराशि भेजवाने में शीघ्रता करें, जिससे कार्य में रुकावट न आए।
ब्लॉकवार शौचालय निर्माण का हाल
ब्लॉक लक्ष्य निर्माण
बेलहर 5072 1281
खलीलाबाद 8809 2555
मेंहदावल 7335 2546
सांथा 7263 2261
बघौली 2893 1043
हैंसर बाजार 1661 831
नाथनगर 2853 1042
पौली 2304 1256
सेमरियावां 4081 2542