{"_id":"66c238ca4076e1a4070d685d","slug":"today-women-will-be-able-to-travel-free-in-roadways-buses-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-119389-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज महिलाएं रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज महिलाएं रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर
Sun, 18 Aug 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने बाईपास पर बसों को खड़ा करने का निर्देश दिए हैं, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। परिवहन निगम के कर्मी इसमें महिलाओं का सहयोग करेंगे।
शासन ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी है। इस दौरान महिलाएं बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने बस चालकों व परिचालकों को बसें बस स्टाप सेंटर पर खड़ा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवहन निगम के कर्मियों को महिलाओं को बसों में बैठाने के लिए लगाया गया है। दूसरी तरफ रविवार को भी बसों में काफी भीड़ दिखाई दी। परिवहन निगम के खलीलाबाद के बस स्टाप सेंटर के प्रभारी टीएन दुबे ने बताया कि महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कदम उठाए गए हैं।