फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   today will root divert

आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Wed, 09 Mar 2022 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
today will root divert
आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

- कमिश्नर और आईजी ने एचआरपीजी कॉलेज पहुंच कर जाना सुरक्षा व्यवस्था का हाल
- एसपी ने मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह छह बजे से परिणाम घोषित होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। कमिश्नर के साथ आईजी राजेश मोदक ने बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था जानी। ड्यूटी पर मौजूद निरीक्षक यूपी सिंह से जानकारी ली और सतर्कता बरतने की हिदायत दी।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि मोती तिराहा से सरैया बाईपास की तरफ जाने वाले समस्त वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। सिर्फ निर्वाचन ड्यूटी में लगे वाहन ही जाएंगे। विधियानी तिराहे से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले समस्त वाहन भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। धनघटा से खलीलाबाद की तरफ आने वाले समस्त बड़े वाहन मैनसिर से होते हुए सोनी होटल होकर गंतव्य को जाएंगे। मड़या तिराहे से मोती तिराहे की तरफ आने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। सरैया बाईपास से शहर की तरफ आने वाले वाहन मेंहदावल बाईपास होकर गंतव्य को जाएंगे। एसपी ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। सभी को ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed