फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Today devotees will donate after taking bath in Saryu river, ghat ready

Sant Kabir Nagar News: आज सरयू नदी पर स्नान कर दान करेंगे श्रद्धालु, घाट तैयार

Mon, 13 Jan 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Today devotees will donate after taking bath in Saryu river, ghat ready
सरयू नदी के बिडहर घाट पर साफ सफाई करते  कर्मचारी
धनघटा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालु सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर गोता लगाने के बाद दान देंगे। बिडहर घाट पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ लगती है। सोमवार को पंचायत विभाग घाट की सफाई शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

पंडित रामकृपाल पांडेय का कहना है कि मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान, ध्यान, दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। तमिलनाडु में इसे पोगल नमक उत्सव के रूप में जाना जाता है। जबकि कर्नाटक, केरल, तथा आंध्र प्रदेश में इसे संक्रांति ही कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के कुछ जिले में तिला संक्रांति नाम से प्रसिद्ध है। मकर संक्रांति को कही-कही उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर की दिशा की ओर जाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर सरयू नदी के बिडहर घाट, रामबाग घाट, मैन्दी, चांदीपुर आदि घाटों पर लोग डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करेंगे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed